सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रविवार को विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई। टीम इंडिया ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया। धवन ने न सिर्फ शतक लगाया, वरन इस मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए।
धवन ने 96वें वनडे की 95वीं पारी में 4000 रन पूरे किए। वे इसी के साथ सबसे तेजी से यह उपलब्धि हासिल करने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे तथा दुनिया में छठें क्रम पर पहुंच गए। धवन को इस मंजिल तक पहुंचने के लिए इस मैच में 62 रन बनाने थे और उन्होंने शानदार नाबाद शतक लगाया। अब उनके नाम 95 पारियों में 4038 रन हो चुके हैं।
यदि भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए तो धवन ने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा। गांगुली इस मंजिल तक 110 मैचों की 105वीं पारी में पहुंचे थे। भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली ने सबसे तेजी से 4000 वनडे रनों का आंकड़ा छुआ था। वे 96वें मैच की 93वीं पारी में इस मंजिल तक पहुंचे थे। उन्होंने रांची में 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा अंजाम दिया था।
यदि दुनिया में सबसे तेजी से 4000 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला पहले, वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स दूसरे और इंग्लैंड के जो रूट तीसरे स्थान पर हैं। अमला ने 81 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। रिचर्ड्स 88 पारियों में और रूट 91 पारियों में इस मंजिल तक पहुंचे थे

ConversionConversion EmoticonEmoticon