Rohit Sharma scored 4 records in 2017



विशाखापट्टनम वनडे टीम इंडिया का साल 2017 में आखिरी वनडे मैच था। जिसे जीतकर भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 8वीं सीरीज पर कब्जा किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने श्रीलंका को 2-1 से वनडे सीरीज में मात दी। साल 2017 में टीम इंडिया की कामयाबी के पीछे उसके उप कप्तान और श्रीलंका सीरीज में कप्तानी करने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा की भी रही। आंकड़ों पर गौर करें तो रोहित शर्मा साल 2017 के सबसे हिट बल्लेबाजों में से एक रहे और उन्होंने 4 बड़े कारनामों को भी अंजाम दिया।
1. सर्वाधिक स्कोर- रोहित शर्मा ने साल की आखिरी वनडे सीरीज में साल 2017 का सर्वाधिक स्कोर अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने मोहाली वनडे में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रनों की पारी खेली, जो इस साल का सबसे बड़ा स्कोर है। रोहित शर्मा ने वनडे में तीसरा दोहरा शतक लगाया, जो दुनिया में कोई और बल्लेबाज नहीं कर सका है।
2. 13 छक्के- श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने कुल 13 छक्के लगाए। ये किसी भी भारतीय कप्तान की ओर से किसी भी बाइलेट्रल सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के हैं।

3. साल 2017 का सिक्सर किंग- रोहित शर्मा साल 2017 के सिक्सर किंग रहे। उन्होंने इस साल कुल 46 छक्के लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले शेन वॉटसन ने साल 2011 में 42 छक्के लगाए थे लेकिन रोहित ने उनका रिकॉर्ड तोड़ डाला। भारत की ओर से एक साल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड सचिन के नाम था, जिन्होंने साल 1998 में 40 छक्के मारे थे।
4. साल 2017 में 6 शतक- रोहित शर्मा ने साल 2017 में 6 शतक जमाए। रोहित शर्मा ने 6 शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी की। उनके बल्ले से भी साल 2017 में 6 वनडे शतक निकले
Previous
Next Post »