२०१७ में क्रिकेट से सन्यास लेने वाले खिलाड़ी

 Happy New Year All Cricket Fan's .आज २०१७ ख़त्म हो रहा है इस साल किन किन बेहतर क्रिकेट के खिलाड़ियों ने सन्यास लिया ये बताते है इसमें कई ऐसे खिलाड़ी भी थे जिनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

आशीष नेहरा

happy new year

आशीष नेहरा वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को 18 साल दिए। लेकिन इन 18 सालों में उन्हें 17 मेजर इंजरीज हुईं जिसकी वजह से वो लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहे। आशीष नेहरा को वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन 6 विकेट के लिए याद किया जाता है। नेहरा ने सिर्फ 17 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 44 विकेट लिए। हालांकि वन डे और टी-20 में उनका रिकॉर्ड बेहतर रहा।

ड्वेन स्मिथ

happy new year

वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ ड्वेन स्मिथ ने भी इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि वो लीग क्रिकेट में सक्रीय है। आपको बता दें कि ड्वेन स्मिथ ने 2015 में ही आखिरी बार अपने देश का नेतृत्व किया था।

शाहिद अफरीदी

happy new year

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भी इस साल क्रिकेट को अलविदा कह ही दिया। हालांकि 37 साल के अफरीदी इससे पहले भी कई बार क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके थे लेकिन इस बार उन्होंने क्रिकेट से विदा ले ही लिया। अफरीदी पाकिस्तान के उन दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्होंने अपने दम पर टीम को जीत दिलाई है।

मिस्बाह उल हक

happy new year

पाकिस्तान क्रिकेट को नई बुलंदियों पर पहुंचाने में जिस खिलाड़ी का सबसे ज्यादा योगदान रहा उसका नाम है मिस्बाह उल हक। मिस्बाह की कप्तानी में ही पाकिस्तान टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 बनी थी। उन्होंने ने भी 42 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लिया था।

ल्यूक रोंची

happy new year

ल्यूक रोंची दुनिया के उन चुनिन्दा लोगों में से एक है, जिन्होंने दो देशो के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के लिए था, लेकिन बाद में वो जाकर न्यूज़ीलैण्ड के लिए क्रिकेट खेलने लगे थे। उन्होंने ने भी इस साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

Previous
Next Post »