पाकिस्तान को पीछे छोड़ इंडिया बन सकती है T20 की नंबर वन टीम


टीम इंडिया ने आखिरी वनडे में श्रीलंका को मात देकर वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली. दूसरे वनडे में मिली हार ने भारत को साल के अंत में नंबर वन मौका गवां दिया. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 124 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर वन पर काबिज टीम इंडिया के पास श्रीलंका का क्लीन स्वीप करके वनडे में भी टॉप पोजिशन हासिल करने का सनुहरा मौका था,पर धर्मशाला वनडे में मिली हार ने खेल बिगाड़ दिया.
दरअसल, टीम इंडिया ने अगर तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया होता तो वह 120 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर बैठी साउथ अफ्रीका को हटा सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. श्रीलंका के खिलाफ 2-1 की सीरीज जीत के बावजूद टीम इंडिया के 119 रेटिंग प्वाइंट रहेंगे. वह आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर दो टीम ही रहेगी.
टी20 में है नंबर दो बनने का मौका वनडे सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होनी है और इस सीरीज में विरोधी का सफाया करके टीम इंडिया अपनी स्थिति बेहतर कर सकती है. आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया 119 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वह 3-0 के अंतर से जीत हासिल करती है तो वह यहां 120-120 रेंटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर वन और दूसरे् नंबर पर काबिज क्रमश न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को पछाड़ सकती है. टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान 124 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया की नंबर वन टीम है.
Previous
Next Post »