यह है भारत का साल भर का क्रिकेट कार्यक्रम

यह है भारत का साल भर का क्रिकेट कार्यक्रम

भारत साल 2018 में अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी, भारत दक्षिण अफ्रीका के मुश्किल दौरे पर है जहां उसे 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने हैं। भारत व अफ्रीका दोनों ही टॉप टीमें हैं और पिछले वर्ष दोनों ही टीम ने शानदार खेल दिखाया है, इसलिए अब दोनों ही टीमों के बीच बादशाहत की जंग देखने को मिलने वाली है। भारत 5 जनवरी को केपटाउन में पहले टेस्ट मैच के साथ दौरे का आगाज करेगा।

लेकिन भारत के साल 2018 के क्रिकेट कार्यक्रम पर नजर डालें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल भारतीय टीम को बड़ी टीमों के खिलाफ अधिक मैच खेलना हैं वो भी उन्हीं की सरजमीं पर। आइए देखते हैं भारत के साल 2018 के क्रिकेट कार्यक्रम को, जिसमें भारत को अफ्रीका के बाद वापस श्रीलंका से भिड़ना है जहां वह त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा और जिसमें तीसरी टीम बांग्लादेश होगी।
ये रहा भारत का 2018 का क्रिकेट कार्यक्रम

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा - 3 टेस्ट मैच
पहला टेस्ट, 05 से 09 जनवरी: न्यूलैंड्स (केपटाउन)
दूसरा टेस्ट, 13 से 17 जनवरी: सुपरस्पोर्ट्स पार्क (सेंचुरियन)
तीसरा टेस्ट, 24 से 28 जनवरी: न्यू वॉन्ड्रर्स स्टेडियम (जोहेन्सबर्ग)

6 वनडे मैच
पहला वनडे, 01 फरवरी: किंग्समीड (डरबन)
दूसरा वनडे , 04 फरवरी: सुपरस्पोर्ट्स पार्क (सेंचुरियन)
तीसरा वनडे , 07 फरवरी: न्यूलैंड्स (केपटाउन)
चौथा वनडे , 10 फरवरी: न्यू वॉन्ड्रर्स स्टेडियम
पांचवां वनडे , 13 फरवरी: सेंट जॉर्ज पार्क (पोर्ट एलिजाबेथ)
छठा वनडे ,16 फरवरी: सुपरस्पोर्ट्स पार्क (सेंचुरियन)

3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच
पहला टी-20 , 18 फरवरी: न्यू वॉन्ड्रर्स स्टेडियम
दूसरा टी-20 , 21 फरवरी: सुपरस्पोर्ट्स पार्क (सेंचुरियन)
तीसरा टी-20 , 24 फरवरी: न्यूलैंड्स (केपटाउन)
8 मार्च से 20 मार्च तक: टी-20 त्रिकोणीय सीरीज, श्रीलंका (बांग्लादेश होगी तीसरी टीम)

4 अप्रैल से 31 मई तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-11 खेला जाएगा।
भारत का इंग्लैंड दौरा - 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच
पहला टी-20 , 3 जुलाई: ओल्ड ट्रैफर्ड (मेनचेस्टर)
दूसरा टी-20 , 6 जुलाई: सोफिया गार्डन (कार्डिफ)
तीसरा टी-20 , 8 जुलाई: काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल)

3 वनडे मैच
पहला वनडे, 12 जुलाई: ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम)
दूसरा वनडे, 14 जुलाई: लॉर्ड्स (लंदन)
तीसरा वनडे, 17 जुलाई: लीड्स

5 टेस्ट मैच
पहला टेस्ट, 01 से 05 अगस्त: एजबेस्टन (बर्मिंघम)
दूसरा टेस्ट, 09 से 13 अगस्त: लॉर्ड्स (लंदन)
तीसरा टेस्ट, 18 से 22 अगस्त: ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम)
चौथा टेस्ट, 30 से 3 सितंबर: द रोज बॉउल (साउथंप्टन)
पांचवां टेस्ट, 07 से 11 सितंबर: ओवल (लंदन)
सितंबर में भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा लेगी।
अक्टूबर-नवंबर : वेस्टइंडीज टीम भारत का दौरा करेगी (3 टेस्ट, 5 वनडे और 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय)
नवंबर-दिसंबर: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी 4 टेस्ट मैच खेलेगी।
Previous
Next Post »