टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार (कैच और स्टंप) का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ कटक टी20 मैच में श्रीलंकाई पारी के दौरान चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया और अब उनके नाम 74 शिकार (47 कैच और 27 स्टंपिंग) हो गए हैं.
धोनी से पहले टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था. एबी ने 72 शिकार (21 कैच, 44 कैच फील्डर के तौर पर और 7स्टंप) किए हैं.
इस मामले में सबके बाप निकले धोनी
जबकि धोनी ने आज भारतीय पारी की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह अब तक टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल में कुल 30 बार मैच के आखिरी ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का लगा चुके हैं.
धोनी ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 12 बार ऐसा किया है. जबकि इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 8 बार तो एक बार टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने मैच की आखिरी बॉल पर छक्का जड़ा है. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने ऐसा कारनामा 9 बार अंजाम दिया है.
टी20 क्रिकेट में भी बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड
अगर टी20 क्रिकेट की बात करें तो बतौर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 200 शिकार पूरे कर लिए हैं और उनके शिकारों में 116 कैच और 94 स्टंपिंग शामिल हैं.
जबकि हर प्रकार की टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कामरान अकमल के नाम है जिन्होंने 207 शिकार किए हैं. वहीं श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुमार संगाकारा 192 शिकार के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

ConversionConversion EmoticonEmoticon