Anushka-Virat Grand Reception Party joined PM Modi

Anushka-Virat Grand Reception Party joined PM Modi


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बुधवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. दोनों ने अपने रिस्पेशन में आने के लिए पीएम मोदी को न्यौता भी दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों को शादी की मुबारकबाद दी. इस रिसेप्शन पार्टी में देश-विदेश के नामचीन हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। न्यूली वेड कपल ने पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचाई। इस फोटो में पीएम मोदी के साथ विराट और अनुष्का के परिजन भी नजर आ रहे हैं



न्यूली वेड कपल ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के किए हुए आउटफिट पहने। रिसेप्शन में इस न्यूली वेड कपल ने इंडि‍यन ट्रेडिशनल लुक लिया हुआ है। अनुष्का रेड बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं तो विराट ने ब्लैक शेरवानी पहनी हुई है।
अनुष्का का लुक पूरी तरह से भारतीय बहू को रिप्रजेंट कर रहा था। मांग में लाल सिंदूर, हेवी ज्वैलरी और जूड़ा लुक के साथ लाल बनारसी साड़ी में अनुष्का बहुत सुंदर लग रही हैं।


वहीं विराट कोहली का लुक भी ट्रेडिशनल रहा। विराट ने ब्लैक कलर की शेरवानी पर प्रिंटेड शॉल ले रखा है जो उनके लुक को अनुष्का के ड्रेस अप के साथ कंप्लीट कर रहा है

विराट और अनुष्का दोनों विवाह के लिए दो रिसेप्शन देने जा रहे हैं. पहला दिल्ली में हो रहा है और दूसरा मुंबई में होगा.
Previous
Next Post »