अपनी शादी के जश्न में विराट कोहली अपने 'दुश्मनों' को भी बुलाना नहीं भूले। हालांकि मुंबई में आयोजित रिस्पेशन में टीम इंडिया के पूर्व कोचअनिल कुंबले के शामिल होने की खबरें तो आती रहीं, पर दिल्ली में हुई रिस्पेशन में भी उनके एक 'दुश्मन' आए थे। दोनों के बीच 2013 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच के दौरान जमकर मैदान में ही गाली-गलौच हो गई थी।
नाम है गौतम गंभीर
आप विराट कोहली के उस दुश्मन का नाम जाना चाहेंगे? नाम है गौतम गंभीर। विराट की दिल्ली में हुई रिस्पेशन मे गौतम गंभीर सपरिवार मौजूद थे। यानी उनकी पत्नी और दोनों बेटियां भी होटल में आई थीं। पर वे शिखर धवन की तरह डांस करते तो नहीं दिखाई दिए। दिल्ली में हुई पार्टी में पंजाबी के मशहूर लोक गायक गुरुदास मान, विराट कोहली और शिखर धवन ठुमके लगाते देखे गए
विराट कोहली और गौतम गंभीर अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण बदनाम रहे हैं। इन्हें दिल्ली क्रिकेट के गुस्सैल मुंडे का कहा जाता रहा है। हालांकि ये अब उम्र के बढ़ने के साथ पहले की तरह का आचरण तो नहीं करते। पहले तो ये बात-बात पर आवेश में आ जाते थे। कहने वाले कहते हैं कि कोहली और गंभीर के बीच तकरार के बाद दोनों में बातचीत भी बंद थी। दोनों ही बहुत प्रतिभाशाली हैं। दोनों को इनकी पंजाबी पृष्ठभूमि जोड़ती है। हालांकि विराट कोहली के परिवार के विपरीत गंभीर का परिवार बेहद धनी है।
जोड़ते रिश्ते
इसमें कोई शक नहीं है कि विराट कोहली का अपनी शादी पर आयोजित पार्टी में कुंबले और गंभीर को सम्मान से बुलाना साबित करता है कि भारतीय कप्तान ऱिश्ते तोड़ने में नहीं बल्कि बनाने में यकीन करते हैं। इसके साथ ही कुंबले और गंभीर ने भी कोहली के निमंत्रण का सम्मान करके साबित किया कि वे भी पुरानी कड़ुवाहट को भूल चुके हैं। कोहली और गंभीर के बीच संबंध सामान्य होने से दिल्ली क्रिकेट को चाहने वाले भी खुश हैं।
छोड़ा था पद
और जहां तक विराट कोहली और कुंबले की बात हैं, तो कौन नहीं जानता कि टीम इंडिया के कोच कुंबले और कोहली के संबंधों में कुछ माह पहले जबरदस्त तनाव आ गया था। दोनों में बातचीत बंद तक हो गई थी। दोनों में कई मसलों पर मतभेद थे। जिसके चलते कुंबले को टीम इंडिया के कोच पद को छोड़ना पड़ा था।


ConversionConversion EmoticonEmoticon